गाजीपुर, जून 13 -- खानपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को ईशोपुर ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला, हर घर जल, कन्या सुमंगला और पेंशन योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं। चौपाल में आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़ी अनियमितता की शिकायत पर मंत्री ने जांच के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- चौपाल के जरिए केंद्र सरकार की गिनाई 12 स...