गौरीगंज, अगस्त 11 -- शुकुल बाजार। संवाददाता ब्लॉक सभागार में मंगलवार को आयोजित पंच सम्मेलन में विधायक सुरेश पासी ने ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को वीबी-जी राम जी अधिनियम के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधान और क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी और इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। पात्र ग्रामीण योजना के लाभ से वंचित न रहें, इसके लिए ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी निभाएं।विधायक ने कहा कि पहली बार ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी प्रत्येक गांव तक पहुंचाई जाए और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाया जाए। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिनियम में 60 दिन का कृषि...