कानपुर, फरवरी 11 -- कानपुर देहात। भाजपा कार्यालय में बुधवार को पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस मनाते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल के चित्र पर मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध वर्ग प्रोफेसर अनिल मिश्र, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि प्रो. अनिल मिश्र ने कहा भारतीय जनसंघ या भारतीय जनता पार्टी भारत को प्राचीन एवं सनातन राष्ट्र मानती है। पंडित दीनदयाल जी का सिद्धांत भाजपा के कार्यकर्ता के रग- रग में बसा है। उन्होंने भारतीय चिंतन को राजनीति की धारा से जोड़ा और "एकात्म मानववाद" के माध्यम से विकास को केवल आर्थिक नहीं, बल्कि मानवीय और सांस्कृतिक मूल्यों से संतृप्त करने का मार्ग दिखाया। उनका 'अंत्योदय' का मंत्र समाज के अंतिम पंक्ति...