संवाददाता, मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश के हाथरस के मुरसान के गांव करील का अग्निवीर पिछले सात महीने से लापता चल रहे थे। अब सेना की ओर से लापता अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिया गया है। सोमवार को मथुरा से आई सेना की टुकड़ी ने सैन्य सम्मान दिया। इससे पूर्व कस्बा मुरसान से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जिसमें शहीद अमर रहे के जयकारे लगे। सैन्य सम्मान मिलने के बाद परिजन की आंखे नम हो गई। कस्बा मुरसान क्षेत्र के गांव करील के रहने वाले अग्निवीर सचिन पोनिया उत्तरकाशी के धारली में पांच अगस्त 2025 में आई आपदा में बचाव कार्य के दौरान वह लापता हो गए थे। उनका कहीं कोई पता नहीं चला। सोमवार को शहीद अग्निवीर का छवि चित्र, राष्ट्रीय ध्वज लेकर मथुरा से सेना की टुकड़ी कस्बा मुरसान पहुंची। तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। तिरंगा रैली कस्बा से लेकर...