अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 12,859 मतदाता कम हुए
संभल, जून 10 -- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत बुधवार को जिले की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक पंचायत चुनाव में जिले के कुल 13,56,646 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह संख्या 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची की तुलना में 12,859 कम है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ चुनावी तैयारियों को गति मिल गई है। प्रशासन का कहना है कि सूची का पुनरीक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया है। अंतिम सूची के आधार पर आगामी पंचायत चुनाव की व्यवस्थाएं और मतदान संबंधी तैयारियां आगे बढ़ाई जाएंगी। जिले में कुल 64 न्याय पंचायतें, 670 ग्राम पंचायतें, 8,450 ग्राम पंचायत वार्ड, 852 क्षेत्र पंचायत वार्ड तथा 35 जिला पंचायत वार्ड हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए जिले में 8...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.