मोतिहारी, फरवरी 8 -- मधुबन । प्रखंड के 3 पैक्सों में होने वाले चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जानकारी देते हुए बीडीओ उमेश कुमार सिंह व सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मधुबन प्रखंड के मधुबन दक्षिणी, तालीमपुर व बाजीतपुर पैक्स में चुनाव होगा। मधुबन दक्षिणी पैक्स में 3793, बाजीतपुर पैक्स में 2240 व तालीमपुर पैक्स में 2844 पैक्स के मतदाता बनाए गए हैं। गाइड लाइन मिलते ही चुनाव की प्रक्रिया की घोषणा कर दी जाएगी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पैक्स चुनाव के लिए गतिविधि तेज हो गयी है। संभावित प्रत्याशी वोटरों से संपर्क साधना शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...