देवघर, मई 4 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में सरकार द्वारा कराए जा रहे जनगणना को लेकर प्रगणक व पर्यवेक्षक के अंतिम बैच का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने कहा कि 1 मई से 15 मई तक लोग जनगणना एप के माध्यम से स्वयं अपनी विवरणी अपलोड कर सकते हैं। वहीं 16 मई से 14 जून तक सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए जनगणना प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर मकान की गणना करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों को मकान गणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर प्रशिक्षक ललन कुमार और राजकुमार ने प्रगणकों को डोर-टू-डोर जाकर मकान में रहने वाले सदस्यों की संख्या, मकान की भौतिक स्थिति, मकान में उपलब्ध बिजली, पानी, शौचालय, दो पहिया, चार पहिया वाहनों की उपलब्धता, घर मे मौजूद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की संख्या आदि की...