मधुबनी, मई 6 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड स्तर पर पंचायत आम निर्वाचन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रपत्र- एक के प्रारूप का संशोधित कार्यक्रम जारी है। बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र- एक का प्रारूप डिजिटल माध्यम से प्रकाशित किया जाएगा। प्रकाशन के बाद आम लोगों से दावा एवं आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। जिसकी अवधि 18 मई तक निर्धारित है। प्राप्त दावों का निष्पादन 22 मई तक किया जाएगा तथा इसके विरुद्ध अपील 11 से 29 मई तक की जा सकेगी। सभी प्रक्रियाओं के बाद 5 जून 2026 को अंतिम प्रकाशन होगा और 9 जून को जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि अंतिम प्रकाशन के बाद ही पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी किया जाएगा। प्र...