चंदौली, मार्च 25 -- चंदौली, संवाददाता । कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने सिंचाई संबंधित विभिन्न समस्याएं उठाई। कुछ किसानों ने जंगली नीलगायों से फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत भी की गई। साथ ही नीलगायों से फसलों के बचाव के लिए व्यवस्था किए जाने की मांग भी किया।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। यदि लम्बित शिकायतों पर किसानों की ओर से पुनः शिकायत की गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सरकारी की योजनाओं का लाभ भी अंतिम पायदान पर खड़े किसानों तक बिना किसी बाधा के पहुंचायी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी...