मुंगेर, अगस्त 24 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन के नेतृत्व में चल रही गरीब चौपाल यात्रा रविवार को मुंगेर पहुंची। इस दौरान डॉ. सुमन ने विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मुंगेर शहर के टाउन हॉल में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन से सीधा संवाद किया। डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का उद्देश्य सत्ता और समाज के बीच की दूरी को कम करना तथा गरीब, वंचित, शोषित, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनना है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा समस्याओं के निदान के लिए लगाएगा चौपाल उन्होंने कहा...