बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं। रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र के निदेशक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने शनिवार को सदर पशु चिकित्सालय में बरेली मंडल के विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पशुपालन विभाग की सभी लाभकारी योजनाओं को समाज के अंतिम और सबसे गरीब पशुपालक के द्वार तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मंडल में निराश्रित गौवंश के संरक्षण को सुनिश्चित करने एवं खुरपका-मुंहपका टीकाकरण के डाटा को समय पर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.