फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शनिवार को सोशल साइंस विषय के पेपर के साथ संपन्न हो गई। जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने इस विषय की परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि परीक्षा अच्छी रही और अब वे खुद को पूरी तरह तनाव मुक्त महसूस कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने बताया कि सोशल साइंस का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान था और उन्हें अच्छे अंक आने की उम्मीद है। प्रश्नपत्र पूरी तरह एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित था। अधिकतर प्रश्न सीधे किताब से जुड़े हुए थे, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में ज्यादा परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.