महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली व कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदन पर जिला जज के आदेश पर मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिला जज अरविन्द मलिक व डीएम संतोष कुमार शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। न्यायिक अधिकारियों ने सभी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। शिविर के माध्यम से जिलेभर के पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक परामर्श दिया गया। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के कुल 19337 लाभर्थियों को प्रमाण-पत्र देकर लाभवन्वित किया गया। जिला जज ने कहा कि भविष्य में मेगा शिविर का आयोजन पूर्णतः सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं जनोपयोगी ढंग से किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.