कन्नौज, फरवरी 25 -- - योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी, महिलाओं की शिक्षा-जागरूकता पर जोरफोटो 24 लाभार्थी महिलाओं को डेमो चेक सौंपतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव कन्नौज। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की हकीकत परखी। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, जिला महिला चिकित्सालय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नसरापुर का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुंचनी चाहिए। वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण के दौरान कार्मिक उपस्थिति, अभिलेखों और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष ने महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़िताओं को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने को कहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.