बदायूं, दिसम्बर 11 -- बदायूं, संवाददाता। जनपद में मतदान सूची को तैयार करने के लिए एसआइआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान आज अंतिम दिन है। बीएलओ सूची को सटीक तैयार करने सुबह से शाम तक बिना रुके कार्य करने में जुटे हुए हैं, प्रशासन का विशेष अभियान जिले भर में चलाया गया। जिसमें डीएम से लेकर बीएलओ तक अधिकारी-कर्मचारी कार्य में लगे। जिसके बाद अंतिम दौर में काम है। मैपिंग का कार्य तेज कर दिया गया है, जिससे शतप्रतिशत कार्य को आज पूरा किया जा सके। बुधवार को जनपद में एसआईआर कार्य जारी रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार राय व उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा के निर्देशन में जनपद की सभी पांच तहसीलों में कार्य चलता रहा। यहां एसआईआर को लेकर फार्म भरवाने से लेकर अपडेटिंग व मैपिंग का कार्य किया गया। अपडेटिंग व मैपिंग का कार्य अधिक रह गया है। ...