हमीरपुर, मार्च 29 -- हमीरपुर। सरीला तहसील के चंडौत गांव के शीतला माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक स्वामी जगदीशाचार्य ने श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता का वर्णन किया। प्रसंग के दौरान कथावाचक ने भक्तों को भागवत को अपने जीवन में उतारने की बात कही, जिससे सभी लोग धर्म की और अग्रसर हो। कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। कहा कि मित्रता का अर्थ स्वार्थ नहीं बल्कि सहयोग और समर्पण होना चाहिए। कथा के समापन पर आचार्य द्वारा हवन-पूजन करवाया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर परीक्षित रमेश सोनी, सुरेश सोनी, महेंद्र सोनी, अनुपम सोनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महिपाल सिंह, देवेंद...