उरई, जून 10 -- उरई। संवाददाता पुलिस भर्ती परीक्षा अंतिम दिन बुधवार को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्र में अधिकारियों की सख्त निगरानी में जिले के 9 एग्जाम सेंटर पर दो पालियों में नकल विहीन शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 6528 के सापेक्ष 5273 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि लगातार तीसरे दिन भी 1255 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती एग्जाम छोड़ दिया।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का अंतिम दिन जनपद में पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन को प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से...