अंतिम दिन भी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे 226 जनगणनाकर्मी
फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- जनगणना के कार्य में लगाए गए दो सौ से ज्यादा जनगणना कर्मी अंतिम दिन प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने नहीं पहुंचे। अंतिम दिन हालांकि प्रशिक्षण में व्यवस्थाएं ठीक रहीं। प्रशासन के सख्त रुख के बाद में खाने की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है, लेकिन सब्जियों की संख्या दो से घटकर मंगलवार को एक ही रह गई। फिरोजाबाद के एमजी बालिका इंटर कॉलेज में जनगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण में आने वाले खाने की गुणवत्ता पर पहले दिन से सवाल खड़े हो रहे हैं। सोमवार को प्रशिक्षण में आलू-पत्तागोभी की सब्जी में दुर्गंध आने के कारण कई जनगणना में लगाए गए कार्मिकों ने इस सब्जी को नहीं खाया था तो कई ने पैक्ड पैकेट ही फेंक दिए थे। यह भी पढ़ें- जनगणना प्रशिक्षण से गैरहाजिर कर्मियों पर दर्ज होगी एफआईआर हिन्दुस्तान ने जनगणना प्रशिक्षण के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.