पटना, मार्च 1 -- राज्यसभा चुनाव 2026 में लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आखिरी में अपने पत्ते खोलेगी। आरजेडी संसदीय बोर्ड की रविवार को हुई बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। आरजेडी के राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के लिए संसदीय बोर्ड ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव को अधिकृत कर दिया गया है। बैठक में तय किया गया कि आरजेडी का जो भी राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, वो 5 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। यह नॉमिनेशन का अंतिम दिन है। पटना के 1, पोलो रोड स्थित नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर रविवार शाम को आरजेडी की बैठक आयोजित की गई। सबसे पहले पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। उसके आधे घंटे बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की मीटिंग आयोजित की गई। तेजस्वी यादव की अध्यक्...