नोएडा, जून 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा 4196 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। परीक्षा आठ, नौ और दस जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित थी। 20 केंद्रों पर तीनों दिन छह पालियों में 42,048 परीक्षार्थी शामिल होने थे। पहले दिन की पहली पाली में 7,008 में से 4,789 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,219 अनुपस्थित रहे थे। यह भी पढ़ें- तीन दिन में 21.92 लाख अभ्यर्थियों ने दी सिपाही भर्ती परीक्षा दूसरी पाली में 7,008 में से 4,927 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,081 अनुपस...