इटावा औरैया, मार्च 6 -- एसआईआर अभियान के तहत आखिरी मौके पर शुक्रवार को बूथ लेवल अधिकारी घर घर जाकर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का फॉर्म 6 इकट्ठा किए। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च तय की गई थी। लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज महेवा के बूथ संख्या 275, 276, 277 एवं 278 के बीएलओ प्रवक्ता शिव शंकर यादव, संजीव तिवारी, सर्वेश कुमारी, सुधा देवी ने घर घर जाकर लोगों से फॉर्म 6 जमा किया एवं जमा किए गए फॉर्मो को ऑनलाइन भी किया। प्राथमिक स्कूल भवानीपुर में बीएलओ अजय कुमार ने बैठकर फार्म एकत्रित किए तथा उन्हें ऑनलाइन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.