महोबा, जून 10 -- महोबा, संवाददाता। आरक्षी भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई है। तीसरे और अंतिम दिन अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण ने अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए धरातल पर परीक्षाओं की हकीकत को परखा। तीन दिन में परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बुधवार को आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने डीएम गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी से परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल की गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पहली पाली में 1552 अभ्यर्थी परीक्षा मे...