मधुबनी, मार्च 7 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। पंचायत पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के अतिंम दिन अध्यक्ष पद के लिए पांच एवं सदस्य पद के लिए 23 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बेनीपट्टी प्रखंड के करहरा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सूरज लाल यादव एवं बसैठ पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पिताम्बर यादव,मो एजाज अहमद, उमा शंकर प्रसाद एवं ओम प्रकाश झा ने नामांकन किया। वहीं सदस्य पदों के लिए कुल 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। नामांकन समाप्ति के बाद आरओ सह बीडीओ महेश्वर प्रसाद ने चार पंचायतों में होने वाली पैक्स चुनाव के लिए करहरा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल चार एवं बसैठ पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल चार ने नामांकन किया है। वहीं सदस्य पदों के लिए कुल 24 ने नामांकन किया है। उन्होने बताया कि 9 मार्च को संवीक्षा एवं 11 तक अभ्यर्थी अपना नाम व...