अंतिम तिथि से पहले विलंब शुल्क वसूली पर भड़के छात्र
रांची, मई 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में बीए मानविकी और सामाजिक विज्ञान के विद्यार्थियों से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि से पहले ही विलंब शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कुलपति प्रो राजीव मनोहर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसयूआई के रांची महानगर अध्यक्ष सतीश केसरी ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी शामिल थे। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित है, इसके बावजूद 23 मई से ही विश्वविद्यालय के पेमेंट पोर्टल पर विद्यार्थियों से गलत तरीके से विलंब शुल्क लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ईयर बैक संकट और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.