आरा, दिसम्बर 12 -- - जिले के कई इलाकों के खेतों में अब भी नमी बरकरार, निचले इलाके में पानी - दिसंबर के अंतिम समय तक भी शत-प्रतिशत बोअनी की उम्मीद नहीं दिख रही - कई इलाकों के खेतों में लगी धान की फसल की अब भी चल रही है कटनी - जिले में एक लाख दो हजार 914 हेक्टेयर में लक्ष्य, 17107 हेक्टेयर ही बुआई आरा, हमारे संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से 15 दिसंबर तक विलंब से गेहूं की बुआई की निर्धारित अंतिम तिथि में दो दिन ही शेष बचे हैं, लेकिन भोजपुर जिले में महज 16 फीसदी ही बोअनी हो पाई है। जिले के अलग- अलग प्रखंडों में अब भी खेतों में नमी बरकरार है। यही नहीं कई निचले इलाकों में पानी लगा है। हालात देख ऐसी आशंका है कि दिसंबर के अंतिम समय तक भी शत-प्रतिशत बोअनी नहीं हो पाएगी। वहीं कई इलाकों में खेतों में धान की फसल लगी है, जहां कटनी चल रही है। विभाग की ओर...