सहरसा, मार्च 21 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। पवित्र माह-ए-रमजान के अंतिम जुम्मे के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद मुस्लिम समाज के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और हजारों की संख्या में नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर जुम्मे की नमाज अदा की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा और हर ओर इबादत की फिजा देखने को मिली। शुक्रवार की दोपहर से ही मस्जिदों में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे नमाज का समय नजदीक आता गया, मस्जिदों में भीड़ बढ़ती गई। नगर परिषद क्षेत्र स्थित ड्योढ़ी स्टेट जामा मस्जिद, रानीबाग जामा मस्जिद सहित विभिन्न छोटी-बड़ी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। रानीबाग की तीन मंजिला जामा मस्जिद के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.