देहरादून, जून 18 -- नई टिहरी। केंद्र की भाजपा सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह कठैत ने देश और प्रदेश के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 सालों में विकसित भारत की तरफ बढ़ा देश: रेखा नागरजन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ने समाज के गरीब, किसान, युवा, महिला और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत यो...