भागलपुर, दिसम्बर 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भागलपुर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता ने नाथनगर एनएच 80 के पास पहुंचकर अभियान चलाया। टीम ने ललमटिया चौक से अपना अभियान शुरू किया और पूरे नाथनगर बाजार से होकर डलिया पट्टी होते हुए माइकिंग कर अतिक्रमणकारियों को एक दिन की मोहलत दी। कहा आज दिनभर का वक्त है जो अस्थाई दुकानदार हैं वे सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटा लें। अन्यथा आज मंगलवार को सभी अस्थाई दुकानदारों के बेचने वाले सामानों को जब्त करते हुए फाइन भी कराया जाएगा। अतिक्रमण दस्ता के पदाधिकारी ने बताया कि यदि अस्थाई दुकानदार द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया जायेगा उनके विरुद्ध बतौर जुर्माना पांच हजार जुर्माना वसूला जायेगा। वहीं अतिक्रमण दस्ता की टीम को आने की सूचना मिलते नाथनगर थाना चौक से लेकर मदनीनगर चौक तक अस्थाई दुकानदार मुख्य रास्ता से अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.