हजारीबाग, जून 6 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव प्रखंड में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिया है कि कोई भी घर सूचीकरण से वंचित नहीं रहे। प्रखंड में कुल 265 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें 257 प्रगणकों एवं 45 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अपर जनगणना चार्ज पदाधिकारी के रूप में इंदु शेखर कार्यरत हैं।जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है, जबकि द्वितीय चरण फरवरी 2027 में होगा। जिसमें जनसंख्या की गणना तथा सामाजिक, आर्थिक एवं सांख्यिकीय आ...