पाकुड़, जनवरी 1 -- अंतिम कार्य दिवस पर डीडीसी को डीसी ने किया सम्मानित पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया को उनके नौकरी के अंतिम दिन पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न करने में अतुलनीय योगदान दिया है। उपायुक्त ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व और समर्पण ने जिला प्रशासन में कार्यकुशलता और जनता के प्रति संवेदनशीलता को और मजबूत किया। उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासनिक उत्कृष्टता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आनेवाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके समर्पित प्रयासों के लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। फोटो स...