प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार को बिना अंतिम उत्तरकुंजी के प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) 2022 का परिणाम जारी करने पर प्रतियोगी छात्रों ने सवाल खड़ा किया है। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा का कहना है कि संस्कृत में 122 अंक पाने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है। आयोग ने न तो अंतिम उत्तरकुंजी दी है और न ही मेरिट लिस्ट जारी की। सामाजिक विषय, हिंदी, संस्कृत गणित, कला, शारीरिक शिक्षा आदि के कटऑफ को लेकर छात्र परेशान हैं। पूरे परिणाम की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पुरानी नियमावली के आधार पर टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर युवा मंच ने बुधवार को पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस चौथे दिन आंदोलन किया। एसीएम तृती...