अंतिम इच्छा के अनुरूप मवि प्रतापपुर लाया गया पूर्व प्रधानाध्यापक रामबालक सिंह का पार्थिव शरीर
लखीसराय, जून 3 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय प्रतापपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा जगत के सम्मानित व्यक्तित्व रामबालक सिंह का निधन बुधवार को उनके पैतृक गांव जजवारा (सूर्यगढ़ा) स्थित आवास पर 84 वर्ष की आयु में हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत, प्रतापपुर गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वर्ष 1940 में जन्मे रामबालक सिंह ने वर्ष 1965 के आसपास मध्य विद्यालय प्रतापपुर में शिक्षक के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। करीब 37 वर्षों तक इसी विद्यालय में कार्य करते हुए वर्ष 2002 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी विशेष पहचान यह रही कि उनका पूरा शिक्षकीय जीवन प्रतापपुर गांव और विद्यालय के बीच ही बीता। उन्होंने अपने ज्ञान, अनुशासन और समर्पण से विद्यार्थियों की कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.