फरीदाबाद, जुलाई 29 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली मेरिट सूची में शामिल उन छात्रों को बड़ी राहत दी, जो किन्हीं कारणों से फीस का भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित नहीं कर सके थे। ऐसे विद्यार्थियों को विभाग ने फीस भुगतान का अंतिम अवसर दिया गया। फीस भुगतान की अंतिम तिथि 29 जुलाई कर दी। इसके चलते बुधवार को कॉलेजों में विद्यार्थियों की काफी भीड़ रही। छात्रों ने फीस भुगतान के अंतिम अवसर का जमकर लाभ उठाया। बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस का भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 27 जुलाई तक का समय दिया था। विभाग ने 27 जुलाई की देर शाम दाखिला पोर्टल बंद कर दिया था। पहली मेरिट सूची में शामिल करीब तीन हजार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था, जबकि विभाग ने 4,500 सीटों पर दाखिले के लिए मेर...