अंतर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल आज
धनबाद, मई 11 -- धनबाद। धनबाद जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से चल रही 26वीं अंतर विद्यालय पीएन कपूर अंडर-19 व अंडर 14 बालक वर्ग वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप का सेमीफाइनल सोमवार को खेला जाएगा। अंडर-19 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा बनाम इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग सुदामडीह के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डीएवी अलकुसा बनाम मिशन स्कूल धनबाद के बीच होगा। अंडर-14 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला किड्स गार्डन झरिया बनाम आईएसएल सुदामडीह के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल बनाम जीजीपीएस धनबाद के बीच होगा। दोनों वर्गों के विजेताओं का फाइनल मुकाबला 12 मई को खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- शिवरानी महिला अंतर विद्यालय वॉलीबॉल लीग शुरू यह जानकारी महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.