हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने एलएनसीटीई भोपाल में हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी जी-जित्सु (महिला-पुरुष) प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि 22 से 24 अप्रैल तक चली प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने कुल 13 पदक जीते। जिसमें सात स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। कुल सचिव डॉ. मंगल सिंह, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, अधिष्ठाता छात्र प्रो. संजय पंत, कुलानुशासक प्रो. एच.एस. बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी l यह भी पढ़ें- मीनाक्षी ने जु-जित्सु में जीता कांस्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...