विकासनगर, जनवरी 3 -- चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में पांच जनवरी से नौ जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया के छह पहलवानों का चयन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के उत्कृष्ट पहलवानों के मध्य आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...