मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीआरएबीयू की टीम शनिवार को रवाना हो गई। प्रतियोगिता पांच जनवरी को रांची विश्वविद्यालय में होनी है। टीम मैनेजर के रूप में सुनील कुमार सिंह को भेजा गया है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है। इस अवसर पर खेल सचिव डॉ. अशोक कुमार साह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...