मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एलएस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गई। इसमें 17 कॉलेजों के करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिए। चयनित बीआरएबीयू टीम 14 जनवरी को ओडिशा के कटक स्थित रवेनशॉ यूनिवर्सिटी में अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। आयोजन सचिव डॉ. राजेश अनुपम ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय करेंगे। ट्रायल के समापन मौके पर विश्वविद्यालय खेल सचिव डॉ. अशोक कुमार शाह ने कहा कि यह चयन प्रतियोगिता विश्वविद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच है। एलएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी पदाधिकारियों और खेल संचालक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।...