रांची, अप्रैल 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में खेल विभाग की ओर से आयोजित अंतर विभागीय हॉकी (पुरुष) टूर्नामेंट-2026 में हिन्दी विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच का फाइनल सोमवार को कॉलेज के हॉकी ग्रांउड में खेला गया। इसमें हिन्दी विभाग ने 2-1 के अंतर से कॉमर्स विभाग को हराकर जीत हासिल की। खेल प्रभारी डॉ राम मुर्मू ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कॉलेज के विभिन्न विभागों की 8 टीमों ने भाग लिया। कॉमर्स और हिन्दी विभाग ने फाइनल तक का सफर तय किया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो ने विजेता हिन्दी विभाग व उप विजेता कॉमर्स विभाग की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हिन्दी विभाग के बसिल बारला और प्लेयर ऑफ द मैच कॉमर्स विभाग के...