मेरठ, अप्रैल 27 -- आईआईएमटी एकेडमी, गंगानगर में आयोजित दो-दिवसीय अंतर-विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। मेरठ के एमआईईटी, बीएनजी, राधा गोविंद और रुद्र इंटरनेशनल स्कूल के अलावा गाज़ियाबाद के बीपीएम और रुड़की के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर-14 और अंडर-19 श्रेणियों में आयोजित की गयी। अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में आईआईएमटी एकेडमी की टीम ने प्रथम, रुद्र इंटरनेशनल स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 में धामा एकेडमी ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया, जबकि चार्ल्स वेन एकेडमी उप-विजेता रही। आईआईएमटी विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रतिकुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल व प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग: ताइक्वांडो में 200 बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.