रामगढ़, जनवरी 31 -- गोला, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल बरलांगा के विद्यार्थियों ने संत कबीर पब्लिक स्कूल, धुतहुवा रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसे लेकर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने बताया कि अंडर-12 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता डीएवी पब्लिक स्कूल बरलांगा व संत कबीर पब्लिक स्कूल धुतहुवा के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी के बच्चों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। अंडर-12 कबड्डी प्रतियोगिता में, अंडर-12 खो-खो प्रतियोगिता में, सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, 80 मीटर दौड़, क्विज प्रतियोगिता व म...