चम्पावत, अगस्त 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। एसएसबी की पंचम वाहिनी में अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 05वीं वाहिनी चम्पावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट एवं 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह के दौरान कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि बलकार्मिकों में आपसी भाईचारे, टीम भावना एवं अनुशासन की भावना को भी सुदृढ़ करता है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 11वीं वाहिनी एवं 55वीं वाहिनी के बीच निर्णायक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, जोश, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11वीं वाहिनी डीडीहाट को पराजित कर विजेता का खिताब अ...