हरिद्वार, फरवरी 25 -- गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स में छह पदक अपने नाम किए। विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गोला फेंक में योगेश सैंदल ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में कुमारी पूजा प्रथम रहीं। 800 मीटर दौड़ में चांदनी और 5000 मीटर दौड़ में मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आकाश चौहान तथा गोला फेंक में रिया पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय, कुलसचिव दिनेश कुमार राणा और प्रो. लक्ष्मी नारायण जोशी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.