मथुरा, फरवरी 28 -- मथुरा। अंतर महाविद्यालय स्क्वैश प्रतियोगिता में केआर कॉलेज की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी जीती है। इसका आयोजन ऐक्मे इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आगरा द्वारा शुक्रवार को किया गया था। इसके फाइनल में केआर की दोनों टीमों ने ऐक्मे कॉलेज आगरा को पराजित कर जीत दर्ज की। केआरपीजी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय ने कहा कि इसमें आठ महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में केआर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में हुई। आयोजन सचिव डॉ. गिरीश दिवाकर, ऑब्जर्वर डॉ. सुनील बाबू चौधरी, डॉ. जसवंत ठाकुर एवं डॉ. धनंजय सिंह रहे। उन्हें उत्तर प्रदेश स्क्वैश रैकेट संघ के महासचिव विनय पांडे, हरीश गौतम, लोकेश ग...