पटना, दिसम्बर 1 -- पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड ने सोमवार को अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पटना वीमेंस कॉलेज की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में पटना वीमेंस कॉलेज ने मगध महिला कॉलेज को 25-17 के अंतर से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बोर्ड के सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्ठा, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इसमें पटना विवि के विभिन्न कॉलेज शामिल हुए। अब विजेता टीम को अब एक सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण कैंप में तैयार किया जाएगा। इसके बाद टीम को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बिलासपुर भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.