मथुरा, मार्च 22 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला-पुरुष रग्बी प्रतियोगिता 19 व 20 मार्च को एक्में इंस्टीट्यूट आगरा ने रेलवे कैंट ग्राउंड पर आयोजित कराई। इसमें केआर कॉलेज की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच एवं मैनेजर डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय ने बताया कि महिला वर्ग में टीम ने क्वार्टर फाइनल में एक्में कॉलेज आगरा एवं सेमीफाइनल में एके कॉलेज शिकोहाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश पाया। फाइनल में छलेसर कैंपस आगरा से कड़ा मुकाबला रहा और स्कोर बराबर रहने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया। इसमें पूजा, पूजा चौधरी, प्रिया, प्रीति, आकांक्षा, भावना, सपना, संजना, गुनगुन, अश्विनी, नीलम, कनिष्क ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में केआर कॉलेज ने अंजलि कॉलेज व एके कॉलेज शिकोहाबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.