आरा, दिसम्बर 13 -- -पहले दिन विभिन्न कॉलेजों के बीच हुई प्रतियोगिता आरा। निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता का आगाज शाहपुर के श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय गौतम नगर में हुआ। उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार, सीनेटर संतोष तिवारी, प्राचार्य प्रोफेसर डॉ गुलाब फलाहारी, विधि सलाहकार अरविंद तिवारी की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूर्व कुलसचिव प्रो रणविजय कुमार सहित अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो डॉक्टर गुलाब फलाहारी ने खिलाड़ियों के साथ परिचय प्राप्त करते हुए महाविद्यालय में आए कुल 12 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों का स्वागत किया। संचालन छाया कुमारी एवं डॉ.अबुल कलाम ने संयुक्त रूप से किया। खेल प्रभा...