बरेली, मार्च 28 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी खो-खो पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय कैंपस में किया जाना है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम का चयन 30 मार्च को बरेली कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा। क्रीड़ा सचिव विवेक डांगर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। इसके बाद ही टीम में चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का अंकपत्र, अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छायाप्रति, कॉलेज के आईकार्ड व फीस रसीद की छाया प्रति के साथ दो फोटो लानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.