चाईबासा, अप्रैल 5 -- चाईबासा,संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू होने जा रही है। राज्य क्रिकेट संघ की ओर से जारी टाई सीट के अनुसार ग्रुप-ए में गत वर्ष की विजेता टीम रांची के साथ सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा एवं खूंटी को रखा गया है। जिनके सारे मैच चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाएंगे। जेएससीए की ओर से जारी टाई सीट के अनुसार ग्रुप-ए के सभी लीग मैच के अलावा तीन सुपर डिवीजन के मुकाबले फाइनल मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जाएंगे। 20-20 ओवर के प्रारूप में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता का उद्घाटन लोहरदगा एवं खूंटी के बीच रविवार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरे मैच में दोपहर 01 बजे से सिमडेगा का मुकाबला गुमला से होगा।ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.