हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जेएससीए अंडर 23 विमेंस टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुआ। उद्घाटन मैच रांची और लोहरदगा की टीम के बीच खेला गया। रांची ने लोहरदगा को नौ विकेट से पराजित किया। लोहरदगा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 78 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए रांची की टीम ने 8.4 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया। रांची की गुरलीन कौर को बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में हजारीबाग की टीम ने एक रोमांचक मैच में गुमला की टीम को 7 रन से हरा दिया । एचडीसीए की ओर से इसके सेक्रेटरी बंटी तिवारी सहित मनोहर सिंह, रणजीत कुमार, प्रवीण, प्रभात कुमार, अब्दुल मन्नान वारसी , सत्य रंज...